THE MAGARLOD NEWS

CG Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवाती तूफान अकवान का खतरा, छत्तीसगढ़ में इस दिन से होगी झमाझम बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता



छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने संभाग के सात जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रविवार को 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे दर्ज किया गया।

बस्तर संभाग के इन 7 जिलों में यलो अलर्ट

कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात, दुर्ग में दिन का पारा 32°C

रविवार को अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5°C दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32°C रहा। जगदलपुर में रात का पारा 14.5°C रहा, जबकि पेण्ड्रारोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 14.8°C दर्ज किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने