नवागांव खिसोरा में गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड के स्वयंसेवकों ने निकाली प्रभातफेरी


मगरलोड | गुरुकुल कॉलेज मगरलोड के इकाई एनएसएस का 7 दिवसीय विशेष शिविर नवागांव खिसोरा में जारी है। 18 नवंबर को शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन सुबह प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन बौद्धिक परिचर्चा भी हो रही है। 50 स्वयंसेवक शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश शर्मा, दशरथ साव, सुरेश चेलक, कार्यक्रम अधिकारी खिलेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने