छिपली के बच्चों का गांव को प्रदूषणमुक्त बनाने का लक्ष्य

praveen kumar 
छिपली के बच्चे पर्यावरण बचाने की मुहिम में जुटे हैं।

गांव के तालाब किनारे, साहू भवन और सार्वजनिक स्थलों पर वे पिछले एक साल से पौधरोपण कर रहे हैं। इन बच्चों का लक्ष्य गांव को प्रदूषण मुक्त बनाना है। कक्षा 8वीं के महेन्द्र, 11 वीं के उमा शंकर और एवन, 12वीं के झनेंद्र, राहुल और प्रेमानंद, 9वीं के गोपी और रूपेश, 7वीं के राजू और ग्रामीण किसान नंदलाल निषाद इस अभियान में शामिल हैं।
सभी पौधों की देखभाल भी कर रहे हैं। बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पौधरोपण की लगन को लेकर ग्रामीण सराहना कर रहे। गांव के सार्वजनिक स्थलों पर बरगद, पीपल, गुलमोहर, बोहार, पाम, अशोक और करंज जैसे पेड़ लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी पर्यावरण दूत बनकर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। 12वीं की परीक्षा पास कर चुके झनेंद्र ने कहा कि वृक्ष हैं तो हम हैं। शुद्ध हवा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पेड़ जरूरी है। हरियाली से मन और विचार भी अच्छे होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने