praveen kumar
भास्कर न्यूज |
गरियाबंद |
अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत 265 लोगों को गुरूवार शाम नगरवासियों ने तिरंगा चौक में श्रद्धांजली अर्पित की। मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान घटना के लेकर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया गया। साथ ही हादसे में दिवंगत सभी के लिए आत्मा शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि अहमदाबाद में हुए दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। घटना के बाद पूरे देश में शोक ही लहर है। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन ने कहा कि यह हादसा पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। कई लोगों ने अपने परिवार और परिजनों को खो दिया है। व्यापारी सुमित पारख ने कहा कि हृदयविदारक घटना से पूरा देश दुखी है। इसमें बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला की मौत हुई है। इसे भुलाया नही जा सकता। इस अवसर पर बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, अनूप भोसले, हरीश भाई ठक्कर, सुरेंद्र सोनटेके, रेणुका साहू, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, परस देवांगन, पुष्पक देवांगन, प्रकाश यादव, पप्पू ठाकुर, प्रकाश सोनी, सूरज सिन्हा, नमन सेन, अश्वनी वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।