मगरलोड | सरस्वती शिशु मंदिर करेली बड़ी में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानपाठक सुखीराम साहू रहे। उन्होंने आचार्यों के साथ मां सरस्वती की पूजा की। अतिथियों ने कहा कि गुरु के सम्मान में यह पर्व मनाया जाता है। प्रथम गुरु मां होती है। गुरु अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं। सही मार्ग दिखाकर जीवन को उज्ज्वल बनाते हैं।
उन्होंने बताया कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास की जयंती व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने गुरु की महत्ता पर कविता का गायन भी किया। डुमेश सोनी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरुओं का सम्मान होता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नूतन साहू, किसुन यादव, विजय साहू, हिरमिशा साहू, आरती शर्मा, भोलेश्वरी सोनवानी, मेनका साहू आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें