📰 मगरलोड सड़क हादसा: पत्नी को लेने जा रहे युवक की मौके पर मौत

मगरलोड। एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह नवागांव हाई स्कूल के पास हुई, जब बाइक सवार युवक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान ग्राम हसदा निवासी ताम्रज ध्रुव (पिता – चैतू राम ध्रुव, उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है।


कैसे हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ताम्रज ध्रुव सुबह 8:15 बजे होंडा साइन बाइक (नंबर CG 05 V 7855) से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। करीब 8:30 बजे नवागांव हाई स्कूल के पास उसने कुंडेल की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रैक्टर (CG 05 G 7469) को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सिर और पीठ में गंभीर चोट आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी करेली चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडे और आरक्षक चैतराम जोगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क की बदहाल हालत पर सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर खिसोरा से नवागांव मार्ग की खराब हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सड़क संकरी होने की वजह से बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान हमेशा खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सड़क चौड़ी होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने