कुरूद में मनमोहक रूपों में विराजे गजानन स्वामी , श्री गणेश जी का बाल रूप और मंच सज्जा बना आकर्षण का केंद्र


कुरूद. प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत इस बार भी कुरूद नगर में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की मनमोहक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।इस बार गजानन स्वामी की बाल प्रतिमाएं और आकर्षक मंच सज्जा आकर्षक का केंद्र बनी हुई और पूरे नगर मे उत्सव सा माहौल है।सुबह शाम भक्ति रस से सुसज्जित संगीत से पूरा कुरूद गणेश मय हो गया है।

मिली जानकारी अनुसार कुरूद नगर में इस बार एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं की स्थापना हुई है जो की लोगों का मन मोह रही है।जिनमे श्री गणेश जी की मनमोहक बाल रूप की प्रतिमाएं अलग अलग रूपों में विराजित है। बाल रूप में मोदक खाना, झुला झूलना, शिव जी के रूप में होना,महराज के रूप होना,महाराष्ट्र में विराजित होने वाले श्री गणेश जी के रूप में होना,शिव जी और माता गौरी के साथ परिवार के रूप में होना,बस्तर की संस्कृति में होना आदि मनभावन प्रतिमाएं सबका मन मोह रही है।इसी तरह इस बार बड़े शहरों की तरह बड़े बड़े मंच,आकर्षक साज सज्जा,भव्य लाइट डेकोरेशन आदि इस उत्सव की शोभा को महका रही है।

कुरूद में इस बार भी नया बस स्टैंड, डिपो रोड,संजय नगर,कारगिल चौक,नया तालाब ,वीरांगना समिति,पुराना बस स्टैंड,सरोजनी चौक,हुतात्मा चौक,डबरा पारा,ब्राह्मण पारा, पुराना बाजार,बैगा पारा,बजरंग चौक ,श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति,गांधी चौक,थाना चौक,यादगार मंच,धोबनी पारा रोड़,धोबनी पारा दुर्गा मंच,दानी पारा,शंकर नगर,नया बाजार,इंदिरा नगर,स्कूल पारा,कचहरी चौक,सिरसा चौक,सूर्य नमस्कार चौक,रॉयल क्लब,जय श्रीराम गणेश उत्सव समिति कॉलेज रोड,केनाल रोड़ सहित दो दर्जन से भी अधिक स्थानों पर भव्य प्रतिमाएं  श्री गणेश उत्सव पर्व की उमंग को दुगुना कर रही है।शाम होते ही पंडालों में भक्त पूरे आस्था भाव के साथ पूजा अर्चना कर बप्पा के सम्मुख जनकल्याण की अर्जी लगा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने