एनएसयूआई ने यशवंतराव मेघावाले कालेज में वोट चोरी विरोधी पोस्टकार्ड अभियान चलाया

 यशवंतराव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड, जिला धमतरी में एनएसयूआई द्वारा वोट चोरी विरोधी पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने किया। राजा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी द्वारा उजागर की गई वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने आगे कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है तो चुनाव आयोग डिजिटल वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने से क्यों बच रहा है यह सवाल हर छात्र और हर युवा के मन में है। मगरलोड कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

और राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड लिखकर वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। यह अभियान जिलेभर में लगातार एक सप्ताह तक चलेगा और 5000 से अधिक पोस्टकार्ड राष्ट्रपति तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान लक्की निर्मलकर भपेंद्र कवर, सूरज सिन्हा, थनेंद्र साहू सहित कॉलेज के स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने