बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम में एसपी धमतरी ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ


धमतरी/मगरलोड। (03 सितम्बर 2025) – बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वावधान में मगरलोड (भैसमुंडी) कृषि उपज मंडी प्रांगण में जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने सुरक्षित बैंकिंग और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, री-KYC तथा किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

एसपी धमतरी का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा –

> “आज के डिजिटल युग में जितनी सुविधाएँ बढ़ी हैं, उतने ही खतरे भी बढ़ गए हैं। ऑनलाइन ठगी करने वाले लोग विभिन्न तरीके अपनाकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”


उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि –

किसी भी अज्ञात कॉल पर OTP, बैंक अकाउंट या ATM कार्ड की जानकारी साझा न करें।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अपने मोबाइल/कंप्यूटर को मजबूत पासवर्ड से सुरक्षित रखें।

किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल धमतरी पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें।

साइबर सुरक्षा की शपथ और जागरूकता रथ

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई और संदेश दिया –
“सतर्कता ही सुरक्षा है, जागरूकता ही बचाव है।”

इसके पश्चात उन्होंने साइबर अवेयरनेस वाहन और वित्तीय साक्षरता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को जागरूक करेंगे।

अन्य गतिविधियाँ

इस अवसर पर बैंक खाते के आधार पर मिलने वाले दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।

अतिथि एवं उपस्थिति

कार्यक्रम में जनरल मैनेजर श्री दिवाकर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) श्री बनम्बर बहेरा, शाखा प्रबंधक श्री आशीष लकड़ा, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी मगरलोड उनि. लक्ष्मीकांत शुक्ला, पुलिस स्टाफ सहित भारी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

शिविर के अंत में नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीण और आम जनता को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने