अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने और उनके नवाचार कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से गगन अभियान प्रयोगशाला, डूमर अहिवारा दुर्ग द्वारा शासकीय उमावि मेघा के छात्र-छात्राओं को अंतरिक्ष और उपग्रह (सैटेलाइट) संबंधी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सैटेलाइट निर्माण प्रक्रिया, उसके प्रमुख भागों, लॉन्चिंग प्रक्रिया से लेकर सैटेलाइट के डिप्लॉयमेंट तक की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सौर पैनल, बैटरी और पावर मैनेजमेंट यूनिट, एंटीना और ट्रांसीवर, ऑनबोर्ड कंप्यूटर, सेंसर, सैटेलाइट का ढांचा, दिशा और स्थिति नियंत्रित करने वाले सिस्टम, तथा थर्मल कंट्रोल सिस्टम जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने सैटेलाइट के कार्यों, कक्षाओं में इसके स्थापित होने की प्रक्रिया, माइक्रो सैटेलाइट और क्यूब सैट जैसी श्रेणियों के बारे में जानकारी ली।
इसके साथ ही उन्होंने पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाले उपग्रहों की गति, उनके उपयोग, मौसम पूर्वानुमान, संचार, भू-मानचित्र तैयार करने, सैटेलाइट डेटा का विश्लेषण, प्रोटोटाइप निर्माण और प्रैक्टिकल मॉडल पर कार्य जैसे पहलुओं को रुचि और उत्साह के साथ सीखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य एसके साहू, रेडक्रॉस काउंसलर अवध राम साहू, लाइब्रेरियन विद्या साहू, अमित कंवर, कीर्ति लता साहू, दिलीप साहू, भावना चावड़ा, किरण साहू, जयंत साहू, प्रीतम लाल साहू, टूकेश्वरी साहू, छबीला साहू, देवनारायण भुनेश्वर साहू, युवराज समेत छात्र-छात्राओं का सहयोग रहा।
Tags
magarload