धमतरी/मगरलोड। मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहेरा से नाबालिक से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिक युवती को महाराष्ट्र ले जाकर बंधक बना लिया और अपने घर में महीनों तक रखा। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन नजदीकी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिंटू राम बिसेन को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट की धारा 354, 376 के तहत जेल भेज दिया है।
आश्चर्यजनक रूप से इस पूरे अपराध में आरोपी के माता-पिता की भी संलिप्तता पाई गई। आरोपी को संरक्षण देने के आरोप में उसकी माँ चंपेश्वरी बिसेन और पिता चोवा राम बिसेन को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।