मगरलोड |
यशवंतराव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में संविधान
दिवस के अवसर पर मानव शृंखला बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वीप प्रभारी डॉ. यशोदा साहू ने बताया कि सभी नागरिकों को देश के संविधान द्वारा अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करने का अधिकार है। लोकतांत्रिक प्रणाली में मताधिकार का विशेष महत्व है। लोकतांत्रिक प्रणाली पर आधारित समाज और शासन के लिए आवश्यक है कि नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत देने का अधिकार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कैंपस एंबेसडर यामिनी साहू, वीरेंद्र, ईएलसी सदस्य अनुराधा, भुवनेश्वरी, नीलम, ओजेश्वर, युवराज आदि उपस्थित थे।
Tags
magarlod chhatisgarh