मतदाता गहन पुनरीक्षण विषय पर कार्यशाला हुई

मगरलोड | यशवंतराव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में छात्र-छात्राओं के बीच मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया संबंधी जानकारी देना है।

स्वीप प्रभारी डॉ. यशोदा साहू ने छात्रों को बताया कि वे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म सिक्स भर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर और सही तरीके से फॉर्म भरकर हर नागरिक लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी तय कर सकता है। इस दौरान सहायक प्राध्यापक यामिनी साहू, स्वीप कैंपस एंबेसडर वीरेंद्र साहू और ईएलसी के सदस्य अनुराधा निर्मलकर, चेयर राज्य चेमीन साहू, ओजेश्वर साहू, युवराज सोनी और चांदनी साहू ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने एसएआर फॉर्म समय पर और सही तरीके से भरें।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने