मगरलोड ब्लॉक के राजाडेरा जलाशय के वेस्टवियर मरम्मत का काम शुरू

न्यूज | मगरलोड

मगरलोड ब्लॉक के राजाडेरा जलाशय में टूटे वेस्टवियर का मरम्मत काम शुरू हो गया है। यह जलाशय लगभग 15 वर्ष पूर्व करीब 15 करोड़ की लागत से बनाया गया था। इसकी कुल क्षमता लगभग 7.43 एमसीएम है। टूटने का प्रमुख कारण बांध की संरचना में समय-समय पर रिसाव और क्षरण होना बताया गया है। आरोप है कि पुराने निर्माण में मरम्मत की कमी रही, वर्तमान मरम्मत कार्य इसी कमजोर हिस्सों की मजबूत करने मरम्मत काम शुरू हो गया है। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने 24 नवंबर को राजाडेरा जलाशय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरम्मत कार्य की प्रगति की। इस्तेमाल हो रही निर्माण सामग्री और तकनीकी मापदंडों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल संसाधन विभाग, स्थानीय प्रशासन और उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाया जाएगा, ताकि मरम्मत का काम समुचित रूप से हो और जलाशय की पुनर्स्थापना में देरी न हो। निरीक्षण में लाला यादव सरपंच, खिलावन यादव, दूजराम ध्रुव, करण ध्रुव, चंदन बाफना, राजेश साहू, बिसत साहू और क्षेत्र के किसान, ग्रामीण शामिल थे। विधायक ने कहा कि यह जिम्मेदारी सिर्फ मरम्मत की नहीं है, बल्कि जलाशय को दीर्घकालीन सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती देना है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने