संकुल केंद्र गिरौद में किया एफएलएन मेला आयोजित

मगरलोड | संकुल केन्द्र गिरौद के सभी स्कूल में बाल मेला एवं भगवान

बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नंदनी साहू जनपद सदस्य मगरलोड थी। संकुल प्राचार्य विजय टंडन ने अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में 3 वर्ष से 9 वर्ष तक के बच्चों ने एफएलएन मेला के माध्यम से अपने प्रतिभा को सरल, सहज और स्थानीय भाषा में रखने का प्रयास किया। हाई स्कूल गिरौद के बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन किया।

जनपद सदस्य नंदनी साहू, संकुल प्राचार्य विजय कुमार टंडन और संकुल समन्वयक कुलेश्वर राम साहू ने अरौद, गिरौद सौंगा के स्कूल में जाकर निरीक्षण किया। नंदनी साहू ने कहा यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। संकुल समन्वयक ने बालवाड़ी से लेकर 10वीं तक के संकुल केन्द्र गिरौद के सभी 450 बच्चे को पेंसिल देकर उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने