मगरलोड | नगर पंचायत मगरलोड में अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण गुरुवार को हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि, उप मुख्यमंत्री अरूण साव के अध्यक्षता में यह वर्चुअल लोकार्पण हुआ। मगरलोड के रामलीला मैदान वार्ड नंबर-10 में नगर पंचायत द्वारा निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया, जिसकी लागत 20 लाख रुपए है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लीलेश साहू, पूर्व अध्यक्ष नीतू साहू, उपाध्यक्ष रुक्मणी सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित साहू, कार्यकर्ता शत्रुघ्न साहू, मुरली सिन्हा, लोकेश साहू, नंदनी सिन्हा, दुर्गा साहू सहित नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्षद सुरेश साहू ने कहा कि अटल के सपनों का छत्तीसगढ़ आज साकार हो रहा है।
Tags
magarlod