राजपुर में अटल बिहारी की जयंती मनाई

मगरलोड | राजपुर में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। अटल चौक की साफ-सफाई की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, सुशासन व स्वच्छ राजनीतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। जिनसे प्रेरणा लेकर सुशासन दिवस मनाया जाता है। अटल के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल यदु, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेखराम ध्रुव, फग्गू यादव, जितेन्द्र कंवर, ओम प्रकाश निषाद, उगेश ध्रुव, तामेश्वर साहू, लक्ष्मण नेताम, सोमनाथ यादव, लेखराम निषाद, कांशी यदु, हेमंत ध्रुव, कुलेश्वर निषाद, पवन निषाद, मालती यादव उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने