दिनांक - 29 दिसंबर 2025
गुरुकुल में वीर बालक दिवस पर परिचर्चा
गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एव कार्यक्रम अधिकारी खिलेश्वर कुमार सभी प्राध्यापक को के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्रों की शहादत को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
कार्यक्रम का उद्बोधन करते हुए खिलेश्वर साहू द्वारा वीर बाल दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी बलिदानी हमें जीवन में साहस और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए आगे बढ़े और अपना सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा देती है
इतिहास में वही लोग जीवंत रहते हैं जो राष्ट्र और समाज के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों की शहादत इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में दर्ज हो गई सच्चाई और अदम्य साहस आज भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र कुमार ने किया, आभार प्रदर्शन यादाराम साहू कुमार (सहा प्रा) ने किया। सभी सहायक प्राध्यापक सुरेन्द्र कुमार,श्री विष्णु दास मानिकपुरी, निरुपमा चक्रधारी ,सूखचंद कश्यप , नंदकुमार तारक सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थें ।