किसान संघ का 16 को कलेक्टोरेट घेराव, बैठक के साथ तैयारी भी शुरू

न्यूज | मगरलोड
मगरलोड विकासखंड की बैठक 10 जनवरी को दोपहर 2 बजे भैंसमुड़ी के बाजार चौक में हुई। मुख्य अतिथि केशव राम साहू थे। अध्यक्षता घनश्याम साहू पार्षद ने की। विशिष्ट अतिथि में भागवत राम साहू, अलकू राम साहू और शांति देवांगन उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ मां भारती और भगवान बलराम के छायाचित्र की पूजा-अर्चना से किया गया। अतिथियों का स्वागत गुलाल से किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लाला राम चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया।

बैठक में किसानों के हितों और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, और उनके समाधान पर ध्यान केंद्रित किया गया। आगामी 16 जनवरी को धमतरी कलेक्टर  कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसमें सभी किसानों, चाहे उन्होंने धान बेचा हो या न बेचा हो, से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया गया। बैठक में किसानों ने अपनी चिंता व्यक्त कर बताया कि भौतिक सत्यापन के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इस मुद्दे पर जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने कहा कि जब तक सभी किसानों की धान खरीदी पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा और इसे पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा। इस बैठक में उपाध्यक्ष मनसा साहू, सचिव वेदराम, केशव राम साहू, मंसाराम साहू, हीरा राम, भिखूराम, भक्तराम, लखन साहू, बिसाहू राम, प्रदीप साहू, रुक्मणी साहू, किशन राम, चरित्र सेन, विमल कुमार ध्रुव, कृपाराम व यमुना सेन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने