न्यूज | मगरलोड
वंदे मातरम् गीत रचना की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में डॉ. यशोदा साहू के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि रूखमणी सिन्हा नगर पंचायत मगरलोड उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि राजेश साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, होरीलाल साहू, खूबचंद साहू, भूषण यादव थे। रूखमणी सिन्हा ने कहा कि यह केवल एक गीत नहीं वरन मातृ भूमि की वंदना है। राजेश साहू ने कहा कि वंदे मातरम् गीत सदैव मातृभूमि की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रेरित करता है।
प्राचार्य द्वारा वंदे मातरम् गीत की सार्थकता, इसके इतिहास और इस प्राचीन विरासत को आज की युवा पीढ़ी कैसे संजोए इस पर बात रखी। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा चेमिन साहू ने वंदे मातरम् संदेश का वाचन किया। अंत में सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन हुआ। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. घनश्याम देवांगन, कौशलेश कुमार, डॉ. रमा चंद्राकर, निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, दीपक कश्यप, अनीता साहू, डॉ. विनोद कुमार, सुषमा, डॉ. सुशीला साहू, नीरज कुमार, दानेश्वर प्रसाद, वर्षा यादव आदि उपस्थित थे।
Tags
magarlod chhatisgarh