कुरूद कॉलेज में वंदे मातरम् गीत का छात्रों ने किया सामूहिक गायन

न्यूज | कुरूद

संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज कुरूद में कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना और शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजन वंदे मातरम् गीत के महत्व, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि व राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका पर सामूहिक गायन किया गया।

वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता, संस्कृति और मातृभूमि के प्रति अखंड निष्ठा का सजीव घोष है। यह गीत स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों से अनुप्राणित होकर आज भी नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव और राष्ट्रीय एकात्मता की चेतना का संचार करता है।

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष टिकेश साहू ने कहा कि वंदे मातरम् का प्रत्येक शब्द राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यबोध का उदात्त संदेश देता है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कॉलेज परिसर वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स के एकस्वर में उच्चरित राष्ट्रगान हुआ। संचालन अजय साहू व चांदनी राजपूत ने किया। आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कश्यप ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एमएस साहू समेत जनभागीदारी समिति के सदस्य, एनसीसी प्रभारी नीलकंठ साहू, एनएसएस प्रभारी रेणु पाटले, प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में बीपीएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ