न्यूज |
पाण्डुका
वन परिक्षेत्र के जंगली जानवर गर्मी के मौसम में विचरण करते ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच जंगल की कटाई और पानी की समस्या के चलते घटारानी के जंगल में लोटेश्वर महादेव मंदिर के पास ग्राम जमाही निवासी भीखम कमार (19 वर्ष) पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। बीटगार्ड राहुल श्रीवास ने बताया, भीखम तेंदू पत्ता बांधने के लिए उपयोग होने वाली रस्सी लाने के लिए जंगल गया था। इस बीच मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ बैठी थी। उसे खतरा महसूस हुआ होगा और हमला कर दिया।
मौके पर पहुंचकर बीटगार्ड ने युवक को 1 हजार की सहायता राशि दी और 108 वाहन बुलाकर युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर इलाज के लिए रवाना किया। इसी तरह 15 दिन पहले लोहरसी के ग्रामीण राजकुमार यादव पर भालू ने हमला किया था। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल जाते समय सावधानी बरते
Tags
छत्तीसगढ़