छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी के एक प्रतिनिधि मंडल 11 मई को जिला अध्यक्ष डॉ भूषणलाल चन्द्राकर के नेतृत्व में एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू की विशेष उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर चर्चा किया । जिसमें प्रमुख रूप से संविलियन से पूर्व शिक्षक एल. बी. संवर्ग द्वारा उत्तीर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) हेतु कार्योंत्तर अनुमति आदेश जारी करने की मांग प्रमुख है । डॉ भूषणलाल चन्द्राकर ने बताया कि वर्तमान में शिक्षक एल.बी. के लिए न्यायालय द्वारा TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है जिस पर संघ द्वारा विभागीय tet परीक्षा आयोजन की मांग संचालक लोक शिक्षण संचालणालय छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से की गई है पूर्व में इस परीक्षा के संबंध में ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं थी फिर भी कई शिक्षकों ने स्वप्रेरित होकर पंचायत विभाग में कार्यरत रहते हुए tet परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जिन्हे सेवा पुस्तिका मे दर्ज नहीं करवा पाए थे इसलिए टीचर्स एसोसिएशन द्वारा यह माँग की गई की वे सभी शिक्षक एल बी साथी जिन्होंने पूर्व में TET परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उनके लिए कार्योंत्तर अनुमति जारी की जाय ताकि सेवा पुस्तिका मे इसे इंद्राज करवाया जा सके संघ के इस मांग पर मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी ने यह आश्वस्त किया जिन शिक्षकों ने TET परीक्षा मे बैठने हेतु विभागीय परीक्षा हेतु तत्कालीन समय मे अनुमति के लिए आवेदन किया था उनके लिए उस आवेदन के आधार पर आदेश जारी कर दिया जायेगा । किंतु जिन्होने आवेदन ही नहीं किया है उसके लिए अनुमति प्रदान करना सम्भव नहीं है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद साहू एवं जिला महासचिव डॉ आशीष नायक, ब्लॉक अध्यक्ष गेवाराम नेताम आदि उपस्थित थे
डॉ भूषणलाल चंद्राकर.
जिलाध्यक्ष
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला- धमतरी

0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें