धमतरी में हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

धमतरी में हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

अमेरिका-ईरान युद्ध पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। गैस की सप्लाई सामान्य होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत सामने आने लगी है। जिसका असर धमतरी में भी देखने को मिल रहा है। कुछ पंप में कमी शुरू हो चुकी है। लोगों को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से वाहन कम उपयोग करने की अपील की है। जो भविष्य का बड़ा संकेत माना जा रहा है। आशंका है कि देश में पेट्रोल-डीजल की कमी हो सकती है। प्रखर समाचार ने धमतरी के कुछ संचालकों से बात की। रत्नाबांधा चौक स्थित पेट्रोल पंप बंद हो चुका है। आरवी कुमार पेट्रोल पंप के संचालक सौरभ नंदा ने बताया कि सप्लाई थोड़ी कम है। मैनेज किया जा रहा है। इस हफ्ते ठीक होने की उम्मीद है। जिनका खुद का टैंकर है उन्हें मिल जा रहा है, जो ट्रांसपोर्टर के भरोसे हैं उनका टैंकर आने में 3-4 दिन लग रहा है। बालाजी एचपी पेट्रोल पंप सेहराडबरी के संचालक टीडी सिन्हा ने बताया कि कंपनी 4-5 दिन में टैंकर भेज रही है। अंतिम 8 मई को आया था। शाम तक ड्राई हो जाएगा। दंतेश्वरी पेट्रोल पंप देमार के संचालक प्रियेश अग्रवाल ने बताया कि 3-4 दिनों में टैंकर आ रहा है। पहले से सप्लाई कम है। रविवार को टैंकर आया था। अमर फ्यूल्स के संचालक ऋषि लुनावत ने बताया कि सप्लाई हो रही है। कोई परेशानी नहीं है। 1 व्यक्ति को डीजल 200 लीटर से अधिक नहीं देने कहा गया है। पेट्रोल भी रिटेल में दिया जा रहा है। कालटेक्स एचपी पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया कि सप्लाई रूक-रूक कर हो रहा है। औसत खपत और सेल देखकर कंपनी भेज रही है। टैंकर 4 दिन में आ रहा है। डीजल रिजर्व स्टॉक में चला गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ