छत्तीसगढ़ में 2 दिन 60KM की रफ्तार से चलेगी हवाः यूपी में बने सिस्टम से बदला मौसम, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ में 2 दिन 60KM की रफ्तार से चलेगी हवाः यूपी में बने सिस्टम से बदला मौसम, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा

यूपी से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। आने वाले दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर के मौसम का हाल

रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सबसे ज्यादा राजनांदगांव गर्म रहा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

2-3 डिग्री बढ़ेगा तापमान

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। आने वाले दो दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी संभावना

मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि, रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ