कुरूद मंडी में धान की आवक बढ़ी, कम दाम मिलने से चिंता

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

कुरूद मंडी में धान की आवक बढ़ी, कम दाम मिलने से चिंता

कुरूद कृषि उपज मंडी में इन दिनों धान की आवक लगातार बढ़ रही है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। बाजार में धान का मूल्य नहीं मिल रहा। किसान मायूस दिख रहे हैं।

किसानों का कहना है कि मेहनत और लागत के मुताबिक कीमत नहीं मिल रही। खाद, बीज, मजदूरी, सिंचाई का खर्च बढ़ा है। धान के दाम कम हैं। नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में कम कीमत पर उपज बेचनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि बाजार में उचित समर्थन नहीं मिला, तो आने वाले खरीफ सीजन की तैयारी प्रभावित हो सकती है। मंगलवार को धान की बोली में सरना 1500 से 1800 रुपए, आईआर 64-1650 से 1840 रुपए, 1010 नया 1500 से 1885 रुपए तक बिका। 22437 कट्टा धान की आवक रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ