जमुई में मनचलों की भीड़ ने नाबालिग का किया उत्पीड़न दोस्त के साथ घूमने निकली थी, 3 गिरफ्तार।


जमुई। बिहार के जमुई जिले में समाज को शर्मसार करने वाली वारदात में दोस्त के साथ घूमने निकली नाबालिग छात्रा का 8-10 मनचलों ने उत्पीड़न किया। मनचले काफी देर तक छात्रा से अश्लील हरकतें करते रहे और मारपीट भी की। छात्रा खुद को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लेकिन हैवान नहीं पसीजे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर उससे माफी भी मंगवाई। इस दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। जमुई निवासी कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो नाबालिग छात्र-छात्रा स्कूटर से मड़वा पहाड़ इलाके में देर शाम घूमने गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में 8-10 लड़कों के एक गुट ने दोनों को रोक लिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

हाथ जोड़‌कर छोड़ने की गुहार लगाती नाबालिग पॉक्सो का मामला दर्ज मामले की जांच के लिए एसडीपीओ दीप्ति मोराली के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और साइबर सेल ने वारदात के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ टेकडाउन कार्रवाई की है।

छात्रा के साथी छात्र ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की। एजेंसी राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग ने मांगा जवाब मामले का राष्ट्रीय महिला आयोग और बिहार राज्य महिला आयोग ने प्रशासन से जवाब मांगा है। आयोगों की ओर से घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी को दिया कार्रवाई का निर्देश... राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। आयोन ने निर्देश दिया कि पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया जाए। सात दिन के अंदर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी दी जाए।


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने