प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान।


मगरलोड । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नवीन नगर पंचायत करेली बड़ी-खट्टी में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगरीय प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस अभियान की शुरुआत नगर पंचायत संचालन समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू एवं सीएमओ भरत लाल साहू ने स्वयं झाडू थामकर की। अभियान में प्रदीप साहू, स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अभियान के दौरान नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता नगर अभियान पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर बाजार स्थल, गांधी चौक, बजरंग चौक, अस्पताल पारा तथा खट्टी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों तक चलाया गया। नगर पंचायत संचालन समिति के अध्यक्ष महेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान में नागरिकों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय है। सीएमओ भरत लाल साहू ने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करेली बड़ी खट्टी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने