लिव-इन-पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को मारकर सेप्टिक टैंक में छिपाया रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों को हुई आशंका।


नवभारत ब्यूरो। कोरबा। लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के करीब 22 दिनों बाद कोरबा पुलिस ने शव को बरामद किया है। आरोपी फरार है। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के करतला थाना क्षेत्र निवासी संतोषी उरांव (35) पिछले करीब दो साल से ग्राम बरपाली निवासी मनोज उरांव के साथ लिव-इन में रह रही थी। संतोषी का भाई रक्षाबंधन पर्व पर उसे लाने के लिए बरपाली पहुंचा था तो मनोज ने उसे यह कहकर लौटा दिया था कि संतोषी तो एक दिन पहले ही मायके जाने के लिए निकल गई है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन संतोषी मायके नहीं पहुंची, जिस पर परिजन चिंतित हो गए। 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने