न्यूज | मगरलोड
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम किया। दीप प्रज्ज्वलित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भाषण, कविता पाठ किया। मनोरंजक प्रस्तुतियां हुईं। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और योगदान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानपाठक सुखीराम साहू का शाला परिवार और विद्यार्थियों ने शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया। शिक्षक और शायर जितेन्द्र सुकुमार साहिर ने बताया कि हर साल विद्यालय में एक शिक्षक को उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया जाता है। इसी परंपरा में वर्ष 2026 के लिए व्याख्याता यामिनी गायकवाड़ को यह सम्मान मिला। उन्हें डायरी, कलम, शाल और श्रीफल भेंट किए गए। इस मौके पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताया। अनुशासन पर बात की। संस्कार अपनाने की सीख दी। जीवन में लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुशील कुमार साहू, बृजेश कुमार देवांगन, यामिनी गायकवाड़, मधु सिंह, रुक्मणी बंछोर, भावना ठाकुर, जितेन्द्र सुकुमार साहिर, दुर्गा सिन्हा, अवध राम साहू, पुनेश्वर प्रजापति, हर्षल चंद्राकर, गितेश्वर सिंह साहू, चंद्रा साहू, चंद्र प्रकाश साहू, दुर्गेश धनकर का भी सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को गुलदस्ता, श्रीफल और कलम भेंट किए।