देवी मंदिरों में प्रज्ज्वलित हुई मनोकामना ज्योत, शहर के पंडालों में विराजीं मां दुर्गा


हरिभूमि न्यूज धमतरी

धर्म और आस्था की नगरी धमतरी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। देवी मंदिरों में विधि-विधान से घटस्थापना के साथ मनोकामना ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किए गए, वहीं शहर के प्रमुख दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हो गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुईं है। 

पोलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दुबई तक आस्था

धमतरी के देवी मंदिरों में प्रज्ज्वलित मनोकामना ज्योत में विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं की भागीदारी भी देखने को मिली। पोलैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और दुबई सहित विदेशों में रहने वाले भक्तों ने भी अपने आराध्य देवी मंदिरों में ज्योत प्रज्ज्वलित कराई। हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अपनी जन्मभूमि और आराध्य देवी से जुड़ी हुई है।

आवाजाही शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। मंदिरों में गूंजते माता के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

नवरात्र के पहले दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में हजारों मनोकामना ज्योत कलश प्रज्ज्वलित किए गए। गंगरेल स्थित मां

अंगारमोती मंदिर में 6601, मां बिलाई माता मंदिर में लगभग 2535, शनि मंदिर में 150, रिसाई माता मंदिर में 160 और शीतला माता मंदिर में 200 से अधिक ज्योत कलश जलाए गए। इसके अलावा शहर के अन्य देवी मंदिरों और 100 से अधिक सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में भी श्रद्धालुओं ने मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित कराई।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने