पीएम श्री केवी में ग्रीन स्कूल व बैगलेस-डे मना, छात्रों ने तैयार किया किचन गार्डन

न्यूज | कुरूद

केंद्रीय विद्यालय कुरूद में ग्रीन स्कूल व बैगलेस-डे कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विद्यालय परिसर में किचन गार्डन तैयार किया। इस गार्डन में उगाई गई सब्जियों और पौधों को छात्रों ने न केवल विद्यालय में प्रस्तुत किया, बल्कि उनकी वैज्ञानिक जानकारी भी साझा की। कक्षा 7वीं के छात्रों ने इन उत्पादों को बिक्री के लिए प्रस्तुत किया, जिसे शिक्षकों, पालकों और छात्रों ने खरीदा। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने जैविक खेती के महत्व को समझा। साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

छात्रों ने इन पौधों और सब्जियों के वैज्ञानिक नामों, उनके उपयोग और पोषण संबंधी लाभों के बारे में जानकारी देकर जागरूकता बढ़ाई। यह गतिविधि बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और प्रकृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास था। विद्यालय की प्राचार्य ग्लोरिया मिंज ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की।

कहा कि ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत किचन गार्डन तैयार करना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे छात्रों में रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। यह पहल छात्रों को जैविक खेती के महत्व और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का यह प्रयास हमारे समाज को प्रकृति से जोड़ने और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का एक उदाहरण है। पालकों और शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यक्रम और भी सफल बना है। इस कार्यक्रम की आयोजक सुधाकर नंदनवार रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ